नथुवाखान में बहुउद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन, क्षेत्रीय जनता को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया

रामगढ़। शुक्रवार को विधायक भीमताल राम सिंह कैडा व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में जन जन की सरकार जन जन के द्वार में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस मौके पर विधायक कैडा ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनमानस के हितों को देखते हुए जन जन की सरकार जन जन के द्वार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जो आम जनता कल तक सरकार के द्वार पर न्याय के लिए जाती थी आज सरकार खुद ही जनता के द्वार पर खड़ी है जन-जन की सरकार आपके द्वार के तहत आज आम जनमानस के मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर तैयार है।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में प्राप्त शिकायतों को सुनते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पाया उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाय। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपने अपने स्टॉल लगाकर आम जनमानस को विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई।

शिविर में खाद्य विभाग वन विभाग और राजस्व विभाग जल जीवन मिशन समाज कल्याण विभाग महिला सशक्तिकरण, सड़क, शिक्षा, कृषि विभागों से संबंधित समस्याएं स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई।

शिविर में प्रकाश चंद्र निवासी हरतोला को 3 वर्ष से किसान निधि नहीं आने की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 45 भू हिस्सा प्रमाण पत्र,4 जन्म प्रमाण पत्र, 4 विरासत प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। ग्राम्य विभाग विभाग की ओर से एनआरएलएम की महिला समूह के 2 महिलाओं के दस्तावेज तैयार किए गए।

बाल विकास विभाग द्वारा 3 महालक्ष्मी किट वितरित किए गए तथा नंदा गौरा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की जानकारी दी गई। कौशल विकास विभाग द्वारा 5 लोगों को पंजीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। खाद्य विभाग से संबंधित 50 मामले शिविर में आए जिसमें 35 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा उत्तराखंड सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, जिला पंचायत सदस्य निधि जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा रैक्वाल, गीता बिष्ट सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनता, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश