ओखलढुंगा में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन

भीमताल। विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा में आयोजित हुआ“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत ओखलढुंगा अंतर्गत राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रौशिल में आज “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना रहा।

शिविर में नोडल अधिकारी शैलेन्द्र नेगी, अपर जिलाधिकारी, नैनीताल ने जनता की समस्याओं को सुना। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका तत्काल निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 224 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शान्ती महरा, क्षेत्र प्रमुख भीमताल डा० हरीश सिंह विष्ट, जिला पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत ओखलढुंगा के समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता की।

Related Posts

भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पांच नए कूड़ा वाहनों को…

18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग

भीमताल। विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश