भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी जांच के जरिए त्वरित खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को शक्तिफार्म, सितारगंज जनपद ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सोने का टॉप्स तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06BJ6150 बरामद की है।
वादी भुवन चन्द्र पलड़िया (पूर्व ग्राम प्रधान, भौर्सा) द्वारा कोतवाली भीमताल में तहरीर देकर बताया गया कि उनके गांव में रहने वाली करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दिनांक- 19.08.2026 को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा लिफ्ट देने के बहाने सोने के कुंडल/टॉप्स लूट लिए गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रकरण में कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 38/26, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसपी क्राइम/नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र को घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के साथ-साथ हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की।
पुलिस टीम की तत्परता एवं तकनीकी प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक- 31.08.2026 को दोनों अभियुक्तों को शक्तिफार्म, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सोने का टॉप्स एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सुजीत दास पुत्र रामजीवन दास, निवासी जेल कैम्प नं.-2, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 27 वर्ष
2. कुन्दन विश्वास पुत्र लाखन विश्वास, निवासी आजाद वार्ड नं.-1, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी-
लूटा गया पीली धातु का टॉप्स
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK06BJ6150
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव
2. उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
3. कानि0 मनोज पंत
4. का0 नरेश परिहार5. कानि0 प्रकाश चन्द्र








