विकास भवन में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने दोनों महान विभूतियों को किया नमन

भीमताल। विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि दोनों महान विभूतियों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।इस दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी, जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी मुकेश कुमार सहित विकास भवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

कसियालेख से हरीनगर अक्सोडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 82 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

भीमताल। विधानसभा के धारी ब्लॉक के कसियालेख से काफली -हरिनगर – अक्सोडा मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़…

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील