भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत मु0अ0सं0-30/2026, धारा 109, 117(2), 118(1), 190, 192(2), 324(2), 351(2), 352 बीएनएस बनाम राहुल रावत आदि में पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त अभियोग में अन्य अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल एवं रविकान्त सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा राजेश सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2026 को अभियुक्त यश चौधरी पुत्र अनिल कुमार, निवासी 139 मंडिया, वार्ड नं0 3, महुआखेड़ा गंज, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को *काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
दूसरे प्रकरण में भी फरार अभियुक्त गिरफ्तार इसके अतिरिक्त मु0अ0सं0-17/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम पिन्टू कश्यप में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पिन्टू कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी सतीपुर (पीपल के पास), नियर सैटेलाइट बस अड्डा, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष को भी पुलिस टीम द्वारा बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
- अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा
- हे0कानि0 कमर जावेद
- का0 ललित आगरी
- कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा





