वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों के चयन हेतु जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति द्वारा दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों का शासनादेशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पात्र आवेदकों के आवेदन-पत्रों का चयन करते हुए आवश्यक संस्तुतियाँ प्रदान की गईं, जबकि अपूर्ण अथवा आवश्यक अभिलेखों के अभाव वाले प्रकरणों पर नियमानुसार निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन श्रेणी में प्राप्त कुल 17 आवेदन-पत्रों में से 2 आवेदन निरस्त किए गए तथा 15 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं गैर-वाहन श्रेणी में कुल 4 आवेदन-पत्रों में से 0 आवेदन निरस्त करते हुए 4 आवेदन स्वीकृत किया गया।इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त कुल 14 आवेदन-पत्रों में से 2 आवेदन निरस्त किए गए तथा 12 आवेदन-पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र व्यक्तियों को ही मिले। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बैठक में ए०एसपी आर०डी मठपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार, ALDM भूपेंद्र सिंह जीना, DDM, नाबार्ड मुकेश बेलवाल, A.M. DIC कैलाश सिंह सम्मल के साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

जिलाधिकारी नैनीताल ने नाबार्ड की कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की इकाई लागत पुस्तिका 2026-27 का किया विमोचन

नैनीताल। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित “कृषि क्षेत्र गतिविधियों की इकाई लागतें (Unit Cost for Farm Sector Activities) 2026-27” पुस्तिका का जनपद नैनीताल में जिलाधिकारी श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील