अल्पसंख्यक समाज के पात्र व्यक्तियों को भी मिले योजनाओं का लाभ : फरजाना

भीमताल। अल्पसंख्य कल्याण आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने विकास भवन पहुंचकर अल्पसंख्यक कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग प्रतिबद्धताओं के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार सर्वाेच्च प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए प्रयास किए जाए जिनमें शिक्षा, गरीबी रेखा से ऊपर उठाने, कौशल विकास तथा स्व-रोजगार हेतु सहायता प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर जारी किये जायें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक विलम्ब करने या आनाकानी करने वालों के खिलाफ आयोग को शिकायत मिलते ही आयोग द्वारा सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र अल्पसंख्यक व्यक्तियों को भी प्राथमिकता के आधार पर लाभांवित किया जाए। उन्होंने कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप डाटा उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सोमवार तक ई-मेल के माध्यम से आयोग को डाटा उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार का ध्यय है कि जनता परेशान न हो और जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये तथा जनता को योजनाओं का लाभ समय पर व आसानी से मिले।

आयोग के सचिव जेएस रावत ने बताया कि 30 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत संचालित योजनाओं से अल्संख्यको के लाभांवित होने एवं न होने से सम्बन्धित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन में शामिल किया जायेगा।

बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, चिकित्सा, पुलिस, पूर्ति, कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेग़म ने विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अल्पसंख्यकों लाभांवित करने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।

जिले में सभी विभागों ने किया बैठक में प्रतिभाग अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कराई उपलब्ध-

सेवायोजन विभाग द्वारा 111 अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को रोजगार हेतु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए महिला कल्याण विभाग द्वारा 689 पेंशन 245 प्रत्यकता पेंशन जिला उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजनाअंतर्गत 6 लोगों को लाभ दिया गया श्रम विभाग द्वारा 400 श्रमिको का पंजीकरण किया गया।

पर्यटन विभाग द्वारा होम स्टे के अंतर्गत भी कई आवेदन प्रक्रिया मैं समाज कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं की शिक्षा किसान हेतू 272 बालिकाओं को योजना के अंतर्गत लाभ दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अल्पसंख्यों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पहुॅचाये गये लाभ की सूची भी सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

बैठक में आयोग के सदस्य सुरेन्द्र जैन, नफीस अहमद, येशी थुप्तन, शकील अहमद, मौहम्मद तस्लीम, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश बैनी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन