दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर BDS की टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोका जा सके।

देर रात्रि अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। SSP नैनीताल द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा बाजारों, परिवहन केंद्रों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि चोरी, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन निर्भीक होकर त्योहार मना सकें।

नैनीताल पुलिस की अपील- आमजन सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Posts

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ रविवार को बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। स्कूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 3 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views