सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है:-

1. मान सिंह (अपर उपनिरीक्षक ना०पु० – ऐच्छिक सेवानिवृत्त):- आपने दिनांक 15-12-1991 को आरक्षी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। 34 वर्ष 07 माह 16 दिन की इस बेदाग सेवा के दौरान आप जनपद अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे।

2. कूपर कुमार (अपर उपनिरीक्षक – ऐच्छिक सेवानिवृत्त):- दिनांक 15-12-1991 को आरक्षी के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले कूपर कुमार ने 34 वर्ष 07 माह 16 दिन की सेवा के दौरान आप जनपद ऊधमसिंह नगर, चंपावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे।

अनुभव साझा कर भावुक हुए कर्मी- विदाई कार्यक्रम की शुरुआत में ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजनों और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों ने विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और महत्वपूर्ण पलों को साझा किया, जिससे माहौल कुछ क्षणों के लिए भावुक हो उठा।

कर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय सेवाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने जीवन की नई पारी के लिए बेहद प्रेरक मंत्र देते हुए कहा:”अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। विभागीय व्यस्तताओं के कारण जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा करें। अपनी रुचि के अनुसार अपने पैशन को फॉलो करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें और अपनी जमापूंजी का सदुपयोग करें। अब अपने परिवार को पूरा समय दें और वेकेशन पर जाएं।

“नैनीताल पुलिस ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभी अधिकारी एवं सहकर्मियों ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, रमेश सिंह नेगी वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी समेत अन्य प्रभारी, सहकर्मी एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 8 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन