गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने कार्यशाला का निरीक्षण कर शिक्षार्थियों के कार्यों की सराहना की तथा उनसे संवाद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने भी शिक्षार्थियों एवं विभागीय संकाय सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ शिक्षार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षताओं को भी सुदृढ़ करती हैं।

कार्यशाला में उपस्थित विषय विशेषज्ञों प्रोफेसर लता पांडे एवं डॉ० निवेदिता अवस्थी ने शिक्षार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न रंगाई एवं छपाई के उत्पादों , निर्मित वस्त्रों, भोजन एवं विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता, समर्पण तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।

प्रोफेसर लता पांडे ने गृह विज्ञान को पूर्णतः कौशल आधारित विषय बताते हुए कहा कि यह विषय केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवनोपयोगी कौशल, उद्यमिता, पोषण, स्वास्थ्य, परिवार प्रबंधन एवं आत्मनिर्भरता से भी सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कौशलों का प्रभावी उपयोग कर भविष्य में बेहतर अवसरों का लाभ उठाने का मार्गदर्शन भी दिया।

कार्यशाला के दौरान शिक्षार्थियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की निदेशक अकादमिक, प्रोफेसर पी० डी० पंत, कुलसचिव, डॉ० खेमराज भट्ट, प्रोफेसर आशुतोष भट्ट, डॉ० भानु प्रकाश जोशी एवं विषय विशेषज्ञों ने सराहना की और साथ ही गृह विज्ञान विभाग के संकाय सदस्यों द्वारा किए गए सफल आयोजन, मार्गदर्शन एवं प्रयासों की भी प्रशंसा की।

अंत में सभी अतिथियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी और कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में गृह विज्ञान के संकाय सदस्यों और शोधार्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन