उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की एंटी ड्रग सेल द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त रहने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन से हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति तथा नशामुक्त भारत के निर्माण से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को सुना।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी ने की। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका स्वस्थ, जागरूक एवं अनुशासित होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉ. भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से योग, खेल एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. सीता, डॉ. जगमोहन एवं डॉ. दिनेश कांडपाल सहित एंटी ड्रग सेल के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में योग विभाग के अध्यापकों एवं प्रशिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “नशामुक्त युवा–विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की और नशामुक्त उत्तराखण्ड तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 2 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 9 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण