कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार विस्गुली में कोसी नदी पर 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण कार्य के लिए अवशेष धनराशि स्वीकृत कर दी है।

जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा इस योजना हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास, नैनीताल के माध्यम से कुल ₹85,73,000/-’ (रुपये पचासी लाख तिहत्तर हजार मात्र) स्वीकृत किए गए थे। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 75 प्रतिशत अर्थात ₹64,29,750/- की धनराशि पूर्व में कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, रामनगर को निर्गत की गई थी जिससे कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य कराया गया, जिलाधिकारी द्वारा अवशेष 25 प्रतिशत धनराशि ₹21,43,250/- (रुपये इक्कीस लाख तैंतालीस हजार दो सौ पचास मात्र) को भी डी0एम0एफ0, नैनीताल के माध्यम से कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करते हुए अवशेष जो भी कार्य हैं तत्काल पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस रोप वे के निर्माण से कटीमी गजार विस्गुली क्षेत्र के ग्रामीणों को कोसी नदी पार करने में वर्ष भर सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी द्वारा धनराशि स्वीकृत कर समस्या का समाधान करने पर आभार व्यक्त किया है।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को जनपद नैनीताल में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

  • By Tanuja
  • July 27, 2026
  • 6 views
बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा