हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की धर पकड़ की जा रही है।
इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में अभियान के अंतर्गत दिनांक 27.01.2026 को बनभूलपुरा पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त मौ० नईम पुत्र जयालउद्दीन निवासी ला० न0 06 आजादनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 65 वर्ष सम्बन्धित विशेष सत्र परीक्षण संख्या 28/2025 सरकार बनाम मो० नईम मु०अ०सं० 130/24 धारा 135 विद्युत अधिनियम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 जगवीर सिंह
- कानि0 648 ना०पु० मौ० आजम








