दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा एम.बी. ग्राउंड में पूजा-अर्चना व भव्य कलश यात्रा का आयोजन

हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में भगवान शिव कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत एम.बी. ग्राउंड परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर भगवान शिव से लोककल्याण, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा -अर्चना संपन्न होने के उपरांत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य दिव्य ज्योति जागृति कलश यात्रा शहर में निकाली गई।

कलश यात्रा के दौरान संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। भक्तिमय जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।कलश यात्रा एम.बी. ग्राउंड से प्रारंभ होकर नवाबी रोड, जेल रोड चौराहा, कालू सिद्ध बाबा मंदिर, तिकोनिया एवं कॉलेज रोड से होते हुए पुनः एम.बी. ग्राउंड में संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि भगवान शिव कथामृत जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि 28 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का लाभ मिलेगा।

इस पावन अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआँ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, महाराज स्वामी उमेशानंद, कथावाचक सर्वेश्वर, संस्थान से जुड़े संत-महात्मा, मातृशक्ति सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण