उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए भौतिक सत्यापन का अंतिम अवसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अंतर्गत भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम बार आयोजित की जा रही है। यह जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी के पत्रांक छात्रवृत्ति/स्थापना/2025-26 के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिलाधिकारी, नैनीताल के पुनः आदेशानुसार दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है तथा जिनके आवेदन संस्थान स्तर पर सत्यापित हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छात्रों के हित में अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद भौतिक सत्यापन के लिए कोई अन्य तिथि तय नहीं की जाएगी, अतः संबंधित छात्र-छात्राएं समय पर उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से अपना सत्यापन कराएं।

उन्होंने यह भी अपील की कि छात्र-छात्राएं अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां अवश्य लेकर आएं, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के बाद सत्यापन न होने की स्थिति में छात्रवृत्ति लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उनकी दशमोत्तर छात्रवृत्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन