शिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटा कैलाश मन्दिर में मेले को भव्य रूप से आयोजन को लेकर हुई बैठक

हल्द्वानी। महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी 2026 के अवसर पर छोटा कैलाश मन्दिर में मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मेें अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि पूर्व की भांति मेले की व्यवस्थायेें सुिनश्चित की जाए तथा जिला पंचायत द्वारा जो भी कार्य किये जाने हैं उन्हें समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा ने बताया कि विगत वर्ष छोटा कैलाश मन्दिर में लगभग 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने मन्दिर के दर्शन किये थे इस वर्ष लगभग 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण करने की बात कही। साथ ही कहा कि विभाग इस कार्य हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता का भी अवश्य सहयोग लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने मन्दिर मार्ग में साइनेज,बोर्ड, पार्किंग श्रद्धालुओं के रूट प्लान,साफ सफाई, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को 10 फरवरी से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र ही छोटा कैलाश मन्दिर का स्थलीय भ्रमण करें तथा वहां जिन स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगने है शीघ्र लगायें तथा मन्दिर में अधिक क्षमता के विद्युत ट्रान्सफार्मर लगाने के निर्देश दिए ताकि विद्युत व्यवधान न हो। उन्होंने विद्युत महकमे के अधिकारियों को अधिक से अधिक केवीए का ट्रान्सफार्मर 10 फरवरी से पूर्व लगाने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं हेतु मार्ग पर पेयजल टैंकर की व्यवस्था भी कि जाए साथ ही उन्होंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को प्लास्टिक मुक्त मन्दिर के साइनेज लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मार्गों पर डस्टबिन भी लगाने के निर्देश दिये तथा मेले समाप्त होने के पश्चात कूड़ा निस्तारण समय से किया जाए।

उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेला प्रारम्भ होेने से पूर्व छोटा कैलाश मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण कर, जो कमियां है उन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए ताकि भविष्य की अव्यवस्थाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा उनके द्वारा भी स्वयं छोटा कैलाश मन्दिर का जायजा लिया जायेगा जो भी विगत वर्ष की खामियां थी उसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।

बैठक में ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य, समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन