जिले में किसान दिवस का रोस्टर तैयार

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद अंतर्गत किसानों की विविध समस्याओं/मुद्दों के समाधान और उन्हें तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम व जागरूक बनाने हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को विकासखंडवार “किसान दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

8 जनवरी को धारी में, 12 फरवरी को रामगढ़ में, 12 मार्च को रामनगर में, 9 अप्रैल को बेतालघाट में, 14 मई को ओखलकांडा में,11 जून को कोटाबाग में इसी क्रम में 12 जुलाई को भीमताल और 13 अगस्त, 2026 को हल्द्वानी में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

किसान दिवस में कृषि क्षेत्र से जुड़े समस्त विभागों जैसे सिंचाई, ऊर्जा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विकास, पशुपालन, गन्ना मंडी परिषद एवं रेशम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, नाबार्ड, लीड बैंक प्रबंधक तथा इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। किसान दिवस आयोजन के दिन कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि एवं अन्य कृषि रेखीय विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, रेशम भेषज, सिंचाई, लघु सिंचाई, उद्योग, सहकारिता, ग्राम विकास, रीप, नाबार्ड बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र, ICAR संस्थान, गन्ना मंडी परिषद, इफ्को, नाबार्ड एवं बैंक आदि सभी अपने सुसज्जित विभागीय स्टॉल भी लगाएंगे।

इस अवसर पर किसान अपने-अपने गांव की समस्याओं को बैठक में रखेंगे, तथा उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित कृषकों को विभागों की योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त रासायनिक/उर्वरकों, कीटनाशकों, तकनीकी ज्ञान, बीज, खाद, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, किसान पेंशन आदि अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रचार प्रसार एवं इसे अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। एकीकृत कृषि और सह-फसली खेती पर विशेष बल दिया जाएगा। किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं एवं उनके समाधान इत्यादि के विवरण सहायक कृषि अधिकारी संकलित कर मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल को ईमेल, सॉफ्टवेयर या हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

नैनीताल। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर आज स्यात कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के डाइनिंग हाल,…

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 3 views
कोटाबाग स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय  विद्यालय की व्यवस्थाओं का किया गया सघन निरीक्षण

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 4 views
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में गुणवत्ता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

  • By Tanuja
  • August 3, 2026
  • 2 views
विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार