गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

भीमताल। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशालाने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, बल्कि व्यक्तिगत समर्पण, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम होता है। अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर हासिल की गई ऐसी उपलब्धियां ही व्यक्ति को वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान दिलाती हैं।वह आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में प्लेसमेंट समारोह 2026 को संबोधित कर रहे थे।

डा. घनशाला ने कहा कि भीमताल परिसर की स्थापना के पीछे उनका विजन कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना था। पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और बड़े सपने देखने का हौसला भरपूर है। जरूरत केवल उन्हें ऐसा मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इसके लिए दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को मद्देनज़र रखते हुए कोर्स डिजाइन किए गए हैं। गूगल , माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी विश्वप्रसिद्ध कंपनियों में बड़े ऊंचे पैकेज पर प्लेसमेंट इसी का सुफल है।

समारोह में चेयरमैन डा. घनशाला ने गूगल में 61.36 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र कार्तिकेय वारियाल को एक लाख रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डा. घनशाला ने कार्तिकेय की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माता-पिता का सहयोग, सही संस्कार और निरंतर प्रोत्साहन ही बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है।

समारोह में अपनी इस शानदार सफलता का अनुभव साझा करते हुए कार्तिकेय वारियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में मिले मार्गदर्शन, मेंटरशिप और अवसरों ने गूगल में चयन की उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जूनियर छात्र-छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को भी दिया।

कार्तिकेय के पिता श्री बसंत बल्लभ वारियल ने भी विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और बेटे की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय के सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के योगदान की सराहना की।

Related Posts

कसियालेख से हरीनगर अक्सोडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 82 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

भीमताल। विधानसभा के धारी ब्लॉक के कसियालेख से काफली -हरिनगर – अक्सोडा मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़…

विकास भवन में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने दोनों महान विभूतियों को किया नमन

भीमताल। विकास भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 18 views
जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 15 views
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 19 views
स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 23 views
कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार