नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री जी के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में डाॅ0 जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 16.11.2026 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मण्डी क्षेत्र में स्थित पी0डब्लू0डी0 गेट के पास में 01 अभियुक्त को कुल 216 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआऱ-392/26, धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः- सतीश कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना-डिवाई, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0, उम्र-30 वर्ष।

पूछताछः- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी बडी मंडी में सब्जी का काम करता है। पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर बुलन्दशहर से स्मैक खरीदकर लाया था।

आपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त हिमांचल प्रदेश से एन0डी0पी0एस0 के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। जिसका पूर्ण विवरण ज्ञात किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण:-

कुल 216 ग्राम स्मैक कीमत लगभग-64.80 लाख रू0

गिरफ्तारी टीम-

  1. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार- प्रभारी चैकी मण्डी
  2. उ0नि0 मनोज कुमार- प्रभारी चैकी टी0पी0 नगर
  3. हे0कानि0 कुन्दन कठायत-SOG
  4. हे0कानि0 त्रिलोक रौतेला- SOG
  5. कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG
  6. कानि0 भानू ओली–SOG

नोटः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को इस सराहनीय कार्य हेतु 2,000 रू0 से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Posts

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित भाजपा से जुड़े तीन अन्य कार्यकर्ताओं पर एक नाबालिग बालिका के साथ…

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की इंटरनेशनल रिलेशन्स यूनिट द्वारा संचालित विजिटिंग प्रोफेसर फेलोशिप के अंतर्गत स्विट्जरलैंड स्थित स्विस डिस्टेंस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (FFHS) की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान का चयन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 16 views
गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 15 views
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 19 views
स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 23 views
कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार