कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के कुशल निर्देशन में कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 15/11/2026 की देर रात्रि थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत सिरौली चौराहे के पास कुमाऊँ एसओटीएफ एवं थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बहेड़ी की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई—रिहान पुत्र अब्बास अली, निवासी वार्ड नंबर-24, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष।आमिर पुत्र मो. अजीज अंसारी, निवासी वार्ड नंबर-24, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष।तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 115 ब्यूप्रेनॉर्फिन एवं 100 एविल, कुल 215 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे उक्त इंजेक्शन बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे।बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर में मु0अ0सं0-190/26, धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी टीम-

  • प्रभारी रेंज एसओटीएफ मय टीम।
  • हेड कांस्टेबल 19 कुलदीप आर्या।
  • कांस्टेबल 211 मनोज मेहरा, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर।

कुमाऊँ पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार एवं नशा तस्करों के विरुद्ध कुमाऊँ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें।

Related Posts

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उधमसिंह नगर। मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे…

आगामी त्योहारों के मद्देनजर आईजी कुमाऊं की अध्यक्षता में हितधारकों के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा, यातायात एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

उधमसिंह नगर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 18 views
जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 16 views
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 20 views

  • 24 views
कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार