आगामी त्योहारों के मद्देनजर आईजी कुमाऊं की अध्यक्षता में हितधारकों के साथ गोष्ठी आयोजित, सुरक्षा, यातायात एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

उधमसिंह नगर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में जनपद के उद्योगपतियों, परिवहन संचालकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, बैंक प्रबंधकों, स्कूल एसोसिएशन, ज्वेलर्स एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा एवं दिए गए निर्देश-

1- यातायात व्यवस्था एवं परिवहन संचालन-

  • परिवहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए।
  • त्योहारों के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर दिया गया।
  • परिवहन संचालकों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

2- व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अतिक्रमण पर रोक एवं सुरक्षा व्यवस्था-

  • व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि त्योहारों के दौरान दुकानों का सामान निर्धारित परिसर में ही रखा जाए तथा सार्वजनिक मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए।
  • बाजारों में निर्बाध यातायात एवं आमजन की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की गई।
  • सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराकर सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए कहा गया।

3- दीपावली पर पटाखों की बिक्री एवं अग्नि सुरक्षा-

  • पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं अनुमन्य स्थलों पर तथा नियमानुसार वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही करने के निर्देश दिए गए।
  • पटाखा गोदामों एवं बिक्री स्थलों पर अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
  • अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगजनी एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।

4- स्कूलों में सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं नशे के विरुद्ध अभियान

  • स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से छात्र-छात्राओं को समय-समय पर साइबर अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपेक्षा की गई।
  • स्कूल बसों की फिटनेस, आवश्यक सुरक्षा मानकों तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता पर विशेष जोर दिया गया।
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित संस्थानों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

5- ज्वेलरी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा-

  • जनपद के सभी ज्वेलर्स से त्योहारों के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने तथा सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने की अपेक्षा की गई।
  • आभूषणों के प्रदर्शन के दौरान सतर्कता बरतने तथा एक समय में सभी आभूषण एक साथ प्रदर्शित करने के बजाय आवश्यकतानुसार एक-एक करके दिखाने की सलाह दी गई।
  • प्रतिष्ठानों में संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया।

6- बैंक प्रबंधकों को MRM पोर्टल के माध्यम से सहयोग के निर्देश-

  • जनपद के बैंक प्रबंधकों से MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदकों की फ्रीज की गई धनराशि को वापस कराने से संबंधित मामलों में निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की अपेक्षा की गई।
  • संबंधित प्रकरणों में पुलिस के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर आवेदकों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

7- सिडकुल एवं औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा-

  • सिडकुल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे तथा अग्निशमन सुरक्षा उपकरण स्थापित करने और उन्हें कार्यशील रखने की अपेक्षा की गई।
  • औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
  • माल एवं अन्य परिवहन वाहनों का संचालन निर्धारित समय एवं लागू यातायात नियमों के अनुरूप कराने की अपील की गई, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

8- जनसमस्याओं एवं सुझावों पर एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश-

  • पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने गोष्ठी में विभिन्न हितधारकों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • संबंधित सुझावों एवं शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस की अपील-

  • ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, परिवहन संचालकों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक प्रबंधकों एवं आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों से सुरक्षा मानकों का पालन करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उधमसिंह नगर। मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में कुमाऊं पुलिस द्वारा नशे…

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 8 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील