खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे राजनीतिक माहौल की दिशा तय कर दी।

मुख्यमंत्री धामी जब जनता को संबोधित करने खड़े हुए, तो उनका अंदाज़ अलग था तेज, स्पष्ट और पूरी तरह आक्रामक। यह भाषण केवल सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा नहीं था, बल्कि कांग्रेस की राजनीति पर सीधा हमला और सनातन संस्कृति के पक्ष में खुला ऐलान था।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही सनातन विरोधी रही है। सत्ता की राजनीति में कांग्रेस ने बार-बार तुष्टिकरण का रास्ता अपनाया और समाज को बांटने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए देवभूमि की आत्मा तक से समझौता किया। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल की ओर इशारा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया, जिसके तहत उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की गई। अवैध तरीके से बाहरी तत्वों को बसाया गया, ताकि सांस्कृतिक संतुलन कमजोर हो और देवभूमि की पहचान पर चोट पहुंचे। मुख्यमंत्री के शब्दों में—यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति के खिलाफ साजिश थी।

अपनी ‘धर्म रक्षक’ की छवि को और स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ही अधिकारियों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो लोग जिहादी मानसिकता या षड्यंत्रकारी सोच के साथ कानून को चुनौती देते हैं, उनके खिलाफ बिना किसी नरमी के कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। अवैध रूप से बनी मजारों पर बुलडोजर चला है। धार्मिक स्थलों पर भेष बदलकर साजिश रचने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि आस्था सुरक्षित रहे और देवभूमि की संस्कृति पर कोई आंच न आए।

मुख्यमंत्री धामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केवल संस्कृति ही नहीं, बल्कि भविष्य भी सुरक्षित किया है। सख्त नकल विरोधी कानून से युवाओं का भविष्य बचाया गया। समान नागरिक संहिता लागू कर मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को कानूनी गारंटी दी गई। उनके मुताबिक, ये फैसले तुष्टिकरण नहीं, बल्कि न्याय और समानता की राजनीति का प्रतीक हैं।

अपने संबोधन के अंतिम हिस्से में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा सियासी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। कांग्रेस जान चुकी है कि आदरणीय के नेतृत्व, जनविश्वास और मजबूत निर्णयों के साथ भाजपा 2027 में फिर से हैट्रिक लगाने जा रही है।

खटीमा की इस सभा से साफ संकेत मिला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद को सिर्फ एक प्रशासक के रूप में नहीं बल्कि देवभूमि के धर्म रक्षक के रूप में स्थापित कर रहे हैं और साथ ही कांग्रेस के उस दौर को भी बेनकाब कर रहे हैं, जिसे वे उत्तराखंड की संस्कृति और अस्मिता के लिए सबसे खतरनाक मानते हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में…

दानपुर महोत्सव 2025 का हुआ आगाज, दानपुर की संस्कृति और दानपुर के उत्पादों का स्टाल के माध्यम से किया गया प्रदर्शन

शांतिपुरी। यहां बारह घर प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय दानपुर महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया जिसमें दानपुर की संस्कृति और दानपुर के उत्पादों का स्टाल के माध्यम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन