सांसद भट्ट ने पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का किया स्थलीय निरीक्षण

उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज पर्यटन की दृष्टि से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बनाए जा रहे संजय वन का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। सांसद अजय भट्ट ने देखा कि संजय वन में सुबह से ही पर्यटकों और छोटे बच्चों की चहल-पहल है।

इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से संजय वन के सौंदर्यकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली। श्री भट्ट ने अधिकारियों को कुमाऊनी शैली में बनने वाले संजय वन के मुख्य द्वार के जल्द से जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए।

सांसद भट्ट ने बताया कि संजय वन का शीघ्र मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कराया जाएगा। शुक्रवार की सुबह अचानक सांसद अजय भट्ट रुद्रपुर रामपुर रोड स्थित संजय वन पहुंचे जहां उन्होंने संजय वन में सौंदर्यकरण सहित अन्य कार्यों का डेढ़ घंटे तक स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संजय वन के पर्यटकों के प्रति आकर्षण को देख संतोष व्यक्त करते हुए संजय वन का और विस्तार करने की रणनीति पर चर्चा की। सांसद भट्ट ने कहा कि उनके पर्यटन की दृष्टिगत ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में संजय वन को चुना था क्योंकि लंबे समय से संजय वन पर्यटक गतिविधियों के लिए बंद था लेकिन उनके द्वारा इसे पुनः पुनर्स्थापित करते हुए वृहद स्तर पर सौंदर्यकरण का कार्य कराया गया वर्तमान में 74 लख रुपए की लागत से कुमाऊनी शैली में संजय वन का भव्य प्रवेश द्वार और अन्य कार्य होने हैं जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।

इसके अलावा संजय वन के भीतर इलेक्ट्रिक वाहन से पार्क घूमने की व्यवस्था के लिए भी कार्य किया जा रहे हैं इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक चौकी खुलवाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा अजय भट्ट ने प्रभागीय वन अधिकारी को संजय बन के चारों तरफ लगी सोलर फेंसिंग की वोल्टेज बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि वन्य जीव से पूरा क्षेत्र सुरक्षित रह सके। साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां पर्यटकों के आवास की व्यवस्था भी यहां सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि उन्होंने सचिव वन आर के सुधांशु से भी दूरभाष पर वार्ता की ताकि जल्द से जल्द पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान का शुभारंभ हो सके इसके अलावा डीएफओ को भी यथाशीघ्र मुख्य द्वार के कुमाऊनी शैली निर्माण सहित शेष बचे हुए कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से संजय वन बेहद रमणीय स्थान है। यहां हाईटेक नर्सरी के साथ-साथ वन्य जीव और नवग्रह पार्क और 12 राशियों के हिसाब से सुंदर रमणीय पार्क बनाया गया है। जिसमें पर्यटकों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

खटीमा में गरजे धामी, विकास के साथ धर्म रक्षक का सख्त संदेश

खटीमा। आज मंच सिर्फ विकास परियोजनाओं का नहीं था, बल्कि यह मंच बना सियासी संदेश, सांस्कृतिक चेतावनी और सनातन की रक्षा के संकल्प का। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बस स्टेशन…

दानपुर महोत्सव 2025 का हुआ आगाज, दानपुर की संस्कृति और दानपुर के उत्पादों का स्टाल के माध्यम से किया गया प्रदर्शन

शांतिपुरी। यहां बारह घर प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय दानपुर महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया जिसमें दानपुर की संस्कृति और दानपुर के उत्पादों का स्टाल के माध्यम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश