ओखलकाण्डा के ढोलीगांव में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार* कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड ओखलकाण्डा की न्याय पंचायत सुनकोट के ढोलीगांव में बहुद्देशीय शिविर सम्पन्न।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से स्थानीय जनता को मौके पर ही राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही विभागीय सेवाएं प्रदान की गई।

शिविर में लगभग 212 लोगों द्वारा सीधा लाभ लिया गया।*शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा स्वयं की एवं क्षेत्र के विकास से संबंधित समस्याओं को रखा गया, जिन पर विभागवार कार्यवाही की गई।

शिविर में 43 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से स्थानीय जनता को योजनाओं से लाभान्वित किया गया, साथ ही विभागीय सेवाएं ग्रामीणों को प्रदान की गई। जिसमें चिकित्सा विभाग द्वारा 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। इसी प्रकार होम्योपैथी द्वारा 49, आयुर्वेदिक द्वारा 66 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। उद्यान विभाग द्वारा 19 काश्तकारों को विभागीय योजना से लाभ दिया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 18 लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 33 प्रमाण पत्र बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 16 कृषकों को कृषि यंत्र आदि वितरित किए गए। पशुपालन विभाग द्वारा 15 पशुपालकों को विभागीय योजना का लाभ प्रदान किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 18 लाभार्थियों को, सहकारिता विभाग द्वारा 2 व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा गया।

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 51 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। विद्युत विभाग द्वारा 6 नए विद्युत संयोजन व बिल संशोधन से संबंधित कार्य किया गया। इसी प्रकार अन्य विभागों के द्वारा भी विभागीय योजनाओं से क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित किया गया।

शिविर में दर्जा राज्यमंत्री शांति महरा, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, क्षेत्र प्रमुख के0डी0रूवाली, सदस्य जिला पंचायत बहादुर सिंह नगदली, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, मनोज सुयाल, जिला सहायक निबन्धक नैनीताल डी एस नपलच्याल, खण्ड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन