सीएम हेल्पलाइन मामलों का त्वरित निस्तारण करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके समयबद्ध निस्तारण एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, विद्युत, पंचायती राज, खाद्य नागरिक आपूर्ति, श्रम, पर्यटन, सहकारिता विभागों में अधिक संख्या में लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित समाधान व निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता से वार्ता भी करना सुनिश्चित करें। ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत बने।

समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग में विभिन्न तहसील स्तर पर सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन इन शिकायतों का निस्तारण करें, तथा स्वयं भी शिकायत कर्ता से वार्ता करें, जब तक वह संतुष्ट नहीं तब तक शिकायत को निस्तारित न समझा जाए।

साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को क्षेत्रान्तर्गत नगर निकायों में प्राप्त शिकायतों की भी नियमित समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गम्भीरतापूर्वक लेते हुए समय पर निस्तारण करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, समस्त उपजिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश