कैंची धाम मेला सुरक्षा तैयारियों का ADG लॉ एंड ऑर्डर ने किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल। आगामी 15 जून 2025 को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों का आज ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड वी. मुरुगेशन ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADG उत्तराखंड महोदय ने सबसे पहले कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, प्रमुख ट्रैफिक मार्गों एवं संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

गोष्ठी एवं दिशा-निर्देश-

निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा गोष्ठी में SSP नैनीताल द्वारा अब तक की गई तैयारियों की प्रस्तुति दी गई। ADG महोदय ने निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए:

1. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन-

• श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मंदिर समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के अनुसार मंदिर में प्रवेश और निकासी प्रबंधित हो।

• वालंटियर्स की तैनाती से भीड़ प्रबंधन में सहयोग लिया जाए।

2. कंट्रोल रूम एवं निगरानी व्यवस्था-

• ड्यूटी नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर उसमें जिम्मेदार अधिकारी तैनात हों।

• CCTV व ड्रोन की सहायता से 24×7 रीयल-टाइम निगरानी की व्यवस्था हो।

• सोशल मीडिया निगरानी सेल सक्रिय रहे और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल फैक्ट चेक व विधिक कार्यवाही हो।

3. पुलिस बल एवं ड्यूटी प्रबंधन-

• क्षेत्र को जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा आदि बलों की सुनियोजित तैनाती सुनिश्चित हो।

• सभी पुलिसकर्मियों की समय से ब्रीफिंग की जाय।

• सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात किए जाएं।

• BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की लगातार जांच की जाए।

4. यातायात व पार्किंग प्रबंधन-

• रूट डायवर्जन प्लान बनाकर उसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से किया जाए।

• शटल सेवा का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

• पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त बल की तैनाती हो।

5. प्रवेश-निकासी व श्रद्धालुओं की सुविधा-

• मंदिर, पार्किंग व अन्य स्थलों पर प्रवेश व निकासी के द्वार अलग-अलग चिन्हित किए जाएं।

• दर्शनार्थियों की संख्या का लगातार आकलन कर प्रवेश की अनुमति दी जाए।

• आवश्यक सूचना जैसे रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण आदि से संबंधितफ्लेक्स बोर्ड प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएं।

6. पुलिस आचरण एवं जनसंपर्क-

• पुलिस बल श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें, कोई दुर्व्यवहार न हो।

• हर संवेदनशील गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाए।

• सभी जवान जनसुरक्षा, सेवा एवं सजगता की भावना के साथ ड्यूटी निभाएं।

कैंची धाम मेले की सुरक्षा हेतु 3 कंपनियां PAC व 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। सभी बलों को उनके निर्धारित क्षेत्र व दायित्वों के अनुसार ब्रीफिंग देकर कुशल संचालन हेतु तैनात किया जा रहा है।

ADG महोदय ने स्पष्ट किया कि- श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात, भीड़ नियंत्रण व व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। समस्त तैयारियों को समयबद्ध, संवेदनशील व व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सिटी हल्द्वानी, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात , पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक भवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण