नैनीताल। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11.06.2025 को बेतालघाट पुलिस ने चैकिंग के दौरान घिरौली पुल बेतालघाट से जगदीश चंद्र पुत्र श्री भागीरथ राम निवासी ग्राम टंग्यूड़ा घिरौली तहसील बेतालघाट जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 76 टेट्रा पैक अंगूर देशी मसालेदार शराब तथा 22 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार (कुल 98 टेट्रा पैक शराब) होने पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम-
- हे0 का0 नवीन पांडे।
- का0 दीपक सिंह।






