बाप बेटे की गोली मारकर हत्या, दोहरा हत्याकांत से दहला रुद्रपुर

रुद्रपुर। गल्ला मंडी में दुकान के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में पुलिस और एसओजी जुटी हुई है। ईश्वर कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय गुरमेज सिंह ने पांच साल पहले मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश सलूजा से गल्ला मंडी में किराए में दुकान ली थी।

इस बीच अवधेश ने दुकान 50 लाख रुपये लोन के एवज में ग्रामीण बैंक में गिरवी रख दी थी, जिसे वह छुड़वा नहीं पाया। जिस पर ग्रामीण बैंक ने उसकी नीलामी कर दी। जिसे गुरमेज सिंह ने 48 लाख में सितंबर 2024 में नीलामी में खरीद लिया था। तब से अवधेश गुरमेज सिंह से रंजिश रखने लगा था। दुकान पर कब्जा करने के लिए अवधेश ने कोर्ट में केस भी किया था। जिसे कुछ दिन पहले वह हार गया था।

इस पर सुरेंद्र सिंह अपने पिता गुरमेज सिंह और छोटे भाई 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह के साथ दुकान पहुंच गए। तीनों पिता-पुत्रों को देख उन्होंने सीधे फायर करना शुरू कर दिया। हमले में गोली लगने से मनप्रीत सिंह व गुरमेज सिंह की मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए।सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस टीमें दबिश में लगी हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर…

जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन