रुद्रपुर में 14 वर्षीय छात्र की हत्या का खुलासा, पिता ही निकला अंकित का हत्यारा

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में 14 वर्षीय अंकित गंगवार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हृदय विदारक हत्याकांड में मृतक का पिता ही कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी पिता देवदत्त गंगवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवदत्त अपने बेटे की चोरी की आदत से परेशान था। सोमवार को भी अंकित ने 10 हजार रुपये चुरा लिए थे, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि घर में चोरी की घटनाओं और पत्नी-बेटे के व्यवहार से वह मानसिक रूप से टूट चुका था। गुस्से में आकर उसने बेटे को स्कूल छोड़ने के बहाने साइकिल से साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद ही फैक्ट्री में जाकर अपने भतीजे को फोन कर घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मृतक की मां आरती ने पुलिस को दी थी। उसने बताया कि उसका बेटा अंकित गंगवार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पिता के साथ गुरुकुल स्कूल गया था, लेकिन दोपहर एक बजे पड़ोसी जीतू ने सूचना दी कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है।

घटनास्थल पर पहुंची मां आरती ने देखा कि अंकित की आंखें कुचली गई थीं, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसकी शर्ट से गला घोंटा गया था। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में सच सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का खुद का पिता ही है।

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए पंतनगर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी देवदत्त मूल रूप से ग्राम खखूमा, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में परिवार सहित आजादनगर ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में रह रहा था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर…

जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन