रूद्रपुर को जा रही बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 109 पर एक दुखद हादसे में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब 41 वर्षीय जगदीश चंद्र पंत, जो हल्द्वानी के देवलचाड़ में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे, रोजाना की तरह बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, पंत जब पंतनगर मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक कुछ दूरी तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पंत को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंत मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित एक कपड़े के शोरूम में मैनेजर थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। परिवारवालों को घटना की सूचना मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर…

जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन