जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने आदेशो द्वारा ग्राम एवं तहसील रुद्रपुर के खसरा नंबर 66, 69 और 70 की कुल 3.60 हेक्टेयर भूमि पर दिए गए पट्टे तथा वर्ष 2015 में पट्टों के नियमितीकरण के पश्चात दिए गए भूमिधरी अधिकारी को भी निरस्त किया गया है।

उक्त तीनों वाद स्वर्ण सिंह पुत्र जीवन सिंह,श्री दर्शन सिंह पुत्र कृपाल सिंह, हरकेवल सिंह/ हरपाल सिंह पुत्र जागीर सिंह, निवासीगण जगतपुरा, तहसील रुद्रपुर द्वारा पूर्व में कलेक्टर, उधम सिंह नगर के सम्मुख प्रस्तुत किए गए थे, जिन्हें माननीय आयुक्त न्यायालय द्वारा सुनवाई एवं निस्तारण हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को हस्तांतरित किया गया था। जिस पर वर्ष 2018 से उक्त वाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के न्यायालय में विचाराधीन एवं लंबित थे।

जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय नैनीताल द्वारा अपने आदेश में यह पाया गया है कि वाद में विचाराधीन भूमि मूलत नजूल भूमि है जिसे श्रेणी वर्ग-4 में दर्ज किए जाने संबंधी अपर जिलाधिकारी उधमसिंहनगर के आदेश को न्यायालय, राजस्व परिषद देहरादून द्वारा पूर्व में ही निरस्त किया जा चुका है, जिस कारण उक्त भूमि पर वर्ग-4 के भूमि नियमितीकरण के शासनादेशों का लाभ प्रदान नहीं किया जा सकता है। जिस कारण पूर्व में की गई विनयमितीकरण की कार्रवाई एवं भूमिधरी के अधिकार नहीं दिए जा सकते। अपने आदेश में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा तहसीलदार रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को आदेशों के अनुपालन के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन