पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है।18 फरवरी की देर रात्रि डायल 112 के माध्यम से कोतवाली खटीमा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के भीतर वृद्ध महिला श्रीमती जानकी चंद का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट एवं आरएफएसएल कुमाऊं यूनिट की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा तत्काल विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने गहन सुरागरसी – पतारसी करते हुए लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व० जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम प्रकाश में आया। खटीमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 17 फरवरी की शाम वह पैसों की आवश्यकता के चलते मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा, उनके साथ भोजन किया तथा अवसर पाकर मफलर से उनका मुंह और गला दबा दिया। संघर्ष के दौरान वृद्धा मुंह के बल फर्श पर गिर गई जिससे उनके नाक-मुंह से रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद अभियुक्त ने अलमारी से एक पर्स निकाल लिया, जिसमें नकदी एवं अन्य सामान था। शक से बचने के लिए उसने मकान के बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी बंद कर मौके से फरार हो गया।अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने…

शिक्षक संघ ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। बाजपुर कैंप कार्यालय पर शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा रखी गई न्यायोचित मांगों का मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश