शिक्षक संघ ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सौंपा ज्ञापन

बाजपुर। बाजपुर कैंप कार्यालय पर शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा रखी गई न्यायोचित मांगों का मैं पूर्ण समर्थन करता हूं।

बता दें कि शिक्षकों की मुख्य मांगें शत-प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का निरस्तीकरण, और वार्षिक स्थानांतरण सहित 30 सूत्रीय मांगें हैं। वर्तमान में 5% से भी कम विद्यालयों में प्रधानाचार्य कार्यरत हैं, और अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सरकार की हठधर्मिता के कारण सभी प्रभारी प्रधानाचार्यों ने अपना प्रभार त्याग दिया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। यह आंदोलन अब शिक्षकों के मान-सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ गया है, और शिक्षक आमरण अनशन जैसे कड़े कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

यह आंदोलन उत्तराखंड भर में फैल चुका है, जिसमें शिक्षकों की हड़ताल के कारण उत्तराखंड बोर्ड की सुधार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठप पड़ा है, जिससे लगभग 19,000 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है । लेकिन सरकार ने अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। मैं राज्य सरकार से अपेक्षा करता हूँ कि शिक्षक संघ की सभी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पैसे के लालच में भतीजे ने की ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में खटीमा क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर…

जिलाधिकारी रयाल ने रुद्रपुर की 9 एकड़ भूमि के पट्टे निरस्त कर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के दिए आदेश

नैनीताल। जिलाधिकारी न्यायालय नैनीताल द्वारा वाद संख्या 51/4, 51/5, 51/6 वर्ष 2018-19 में पारित आदेशों के द्वारा ग्राम रुद्रपुर, तहसील रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की सुनवाई करते हुए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन