भारत में सामने आये HMPV के दो मामले, गुजरात में 1 और कर्नाटक में 2 मरीजों की हुई पुष्टि

मुंबई। चीन में कहर बरपाने वाले HMPV वायरस अब भारत में भी पैर पसार चुकी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक में 2 और गुजरात में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। हालात को देखते हुए एक बार फिर पाबंदी का दौर शुरू हो गया है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।

दूसरी ओर चीन में वायरल इंफेक्शन में वृद्धि की रिपोर्ट के बीच ये मामले सामने आए हैं, जो ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से जुड़े हैं। यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिसके बारे में पहली बार 2001 में पता चला था। एचएमपीवी बुजुर्गों और बच्चों को खासकर प्रभावित करता है। बेंगलुरु में पाए गए दोनों मामलों में ब्रोन्कोपमोनिया की मेडिकल हिस्ट्री थी, जो निमोनिया का एक रूप है। तीन महीने के बच्चे को पहले ही छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 महीने का बच्चा रविवार को वायरस से संक्रमित पाया गया और ठीक हो रहा है।

भारत सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा है कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। यह विश्व स्तर पर और देश के भीतर पहले से ही मौजूद है। सर्दियों के मौसम में यह वायरस लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।महाराष्ट्र में HMPV को लेकर दिशा निर्देश जारी

1. छींकते या खांसते समय रुमाल और कपड़े का इस्तेमाल करें।

2. अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दें।

3. खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग सार्वजनिक जगहों से दूर रहें।

4. आपको इन दिनों दूसरों से हाथ मिलाना बंद करना होगा।

5. एक ही टिश्यू पेपर या रुमाल का बार-बार प्रयोग न करें।

6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद करना होगा।

7. किसी तरह का संक्रमण होने पर खुद से दवा शुरू न करें।

एचएमपीवी के लक्षणएचएमपीवी से संक्रमण के लक्षण भी कोरोना वायरस जैसे ही है। हालांकि, एचएमपीवी के लक्षण गंभीरता को लेकर कुछ अलग हो सकते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि इससे संक्रमित खांसी, बुखार, नाक बहना या बंद होना और गले में खराश की शिकायत करते हैं। कुछ लोगों को घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ (डिस्पेनिया) भी हो सकती है। कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि संक्रमण के हिस्से के रूप में दाने निकल आते हैं।

गम्भीर या सामान्य –

एचएमपीवी आमतौर पर गंभीर नहीं होता, लेकिन यह बुजुर्गों और बच्चों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।

इलाज-

वायरस के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है, लेकिन लक्षणों का इलाज कर मरीज को ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है।

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश