भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप से मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा करने वाला है।

इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्काट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, लेकिन यूरोपीय देशों ने नई दिल्ली के साथ व्यापार समझौता कर लिया।उन्होंने कहा कि यूरोप भारत से परिष्कृत रूसी तेल उत्पाद खरीदकर खुद के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित कर रहा है।

बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर समझौता कराने के लिए प्रयास किए हैं और अमेरिका ने यूरोपीय देशों की तुलना में कहीं अधिक बलिदान दिए हैं।

बेसेंट ने कहा, ”हमने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। देखिए पिछले हफ्ते क्या हुआ। यूरोपीय देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौता कर लिया।” भारत और यूरोपीय संघ 27 जनवरी को वार्ता के समापन और मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की घोषणा करने वाले हैं।

इस समझौते का उद्देश्य अमेरिकी टैरिफ के कारण वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं के बीच दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है। वार्ता 2007 में शुरू हुई थी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वानन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते को ”सभी व्यापार समझौतों की जननी” बताया है।

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

ट्रेड डील को लेकर इस देश पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, 25 फीसदी टैरिफ लगाने का किया एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दुनियाभर के देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगा रहे हैं। अब उन्होंने अपने करीबी देश दक्षिण कोरिया पर भी टैरिफ लगाने का एलान किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 6 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 9 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा