ट्रेड डील को लेकर इस देश पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, 25 फीसदी टैरिफ लगाने का किया एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दुनियाभर के देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगा रहे हैं। अब उन्होंने अपने करीबी देश दक्षिण कोरिया पर भी टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने साउथ कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने अमेरिकी सरकार के साथ तय ट्रेड डील को मंजूरी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि साउथ कोरिया की संसद अमेरिका के साथ किए समझौते के हिसाब से काम नहीं कर रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को साउथ कोरिया पर टैरिफ बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “हमारे व्यापारिक समझौते अमेरिका के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी समझौतों में, हमने समझौते के अनुरूप अपने टैरिफ कम करने के लिए त्वरित कार्रवाई की है। हम निश्चित रूप से अपने व्यापारिक साझेदारों से भी यही अपेक्षा करते हैं।”

ट्रंप ने आगे कहा कि, दक्षिण कोरिया की विधायिका संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुए अपने समझौते का पालन नहीं कर रही है। राष्ट्रपति ली मैंने 30 जुलाई, 2025 को दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया था, 29 अक्टूबर, 2025 को कोरिया में रहते हुए हमने इसकी शर्तों की पुष्टि की थी। कोरियाई संसद ने इसे अभी तक क्यों नहीं अपनाया है?”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साउथ कोरिया पर टैरिफ बढ़ाने की वजह बताते हुए कहा कि, “क्योंकि कोरियाई संसद ने हमारे ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लागू नहीं किया है, जो कि उनका विशेषाधिकार है, इसलिए मैं ऑटोमोबाइल, लकड़ी, फार्मा अन्य सभी पारस्परिक टैरिफ पर दक्षिण कोरियाई टैरिफ को 15% से बढ़ाकर 25 फीसदी कर रहा हूं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

बता दें कि ट्रंप ने साउथ कोरिया पर टैरिफ बढ़ाने का एलान ऐसे समय में किया है जब साउथ कोरिया, अमेरिका के आयातित सामानों का प्रमुख स्रोतों बना हुआ है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में साउथ कोरिया ने अमेरिका को 132 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के उत्पाद निर्यात किए। इनमें मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल ऑटो पार्ट्स के साथ-साथ सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। ऐसे में अब इन सामानों पर साउथ कोरिया को अधिक टैरिफ देना पड़ेगा।

Related Posts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, भारी फोर्स के बाद उखरुल में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां उखरुल जिले में सशस्त्र उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगा दी। यह घटना तंगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य…

भारत-ईयू व्यापार समझौते पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

दिल्ली। टैरिफ के आगे भारत की ओर से झुकने से इनकार करने के बाद से अमेरिका परेशान है। ट्रंप प्रशासन के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भारत यूरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 2 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश