मुख्यमंत्री उत्तराखंड के कालाढूंगी दौरे को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज दिनांक 15 नवम्बर 2026 को कालाढूंगी में माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

इस संबंध में डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की GIC कालाढूंगी के प्रांगण में ब्रीफिंग की गई।👉

ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:

  • प्रभावी एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
  • सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।
  • वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी एवं श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, समीरन भट्ट सीओ ऑपरेशन, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। माननीय मुख्यमंत्री जी के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी…

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित भाजपा से जुड़े तीन अन्य कार्यकर्ताओं पर एक नाबालिग बालिका के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 17 views
नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बडी कार्यवाही, 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

  • By Tanuja
  • November 17, 2026
  • 18 views
जनगणना-2027 को लेकर मुकेश बोरा की पहल, 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 15 views
नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा : सुमित हृदयेश

स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 19 views
स्विट्जरलैंड की डॉ. लुसिने म्कर्तच्यान उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में चयनित

कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 16, 2026
  • 23 views
कुमाऊं पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार