ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक ने जीता प्रथम पुरस्कार

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में टेक गीक क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कोडिंग महाकुंभ ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का शानदार समापन हुआ। 24 घंटों तक चले इस निरंतर नवाचार, टीम वर्क और रचनात्मकता के मुकाबले में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ‘टीम सुपरसोनिक’ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹50,000 की नकद राशि अपने नाम की।

प्रमुख परिणाम और पुरस्कार : प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए निर्णायकों ने तकनीकी कौशल और समस्या समाधान की क्षमता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रथम पुरस्कार (₹50,000): टीम सुपरसोनिक (ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून)।

द्वितीय पुरस्कार (₹25,000): टीम कोडेक्स साइफर्स (IEM कोलकाता)।

तृतीय पुरस्कार (₹15,000): टीम ओवरक्लॉक्ड (ग्राफिक एरा भीमताल कैंपस)

सांत्वना पुरस्कार (₹5,000 प्रत्येक): टीम ज़ीरोडिफ और टीम टेक4ऑल।

इसके अतिरिक्त, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘टीम विनकॉन’ को ‘मोस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड’ से नवाजा गया। व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ‘टीम बैकअपप्लान’ के शंकर सिंह को ‘लोन वुल्फ अवार्ड’ और ₹5,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल (Judges) के रूप शामिल रहेंअविक अगरवाला: टीसीएस (TCS) में डेटा इंजीनियर, अंतरराष्ट्रीय पेटेंट धारक एवं विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता।

देवेश तुलस्यान: टीसीएस (TCS) में फुल स्टैक एआई और क्लाउड इंजीनियर एवं स्वर्ण पदक विजेता।विनय चंदोला: अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (SDE) एवं एसीएम (ACM) लीडरशिप पदों पर कार्यरत।

जबकि विभा चंदोला, अंकुल कुमार, प्रियांशु कुमार, मयंक कुमार, मनीष चंद्र पनेरू और लक्ष्यजीत जलाल ने मेंटर्स के रूप में मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के निदेशक डॉक्टर एम सी लोहानी ने कहा कि आज का दौर केवल कोडिंग का नहीं, बल्कि कोडिंग के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने का है। 24 घंटे के इस कठिन परिश्रम में छात्रों ने जो प्रोटोटाइप विकसित किए हैं, वे उनकी रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता का प्रमाण हैं। ग्राफिक एरा का उद्देश्य ऐसे ही कुशल पेशेवरों को तैयार करना है जो विकसित भारत के संकल्प में अपना डिजिटल योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन फैकल्टी समन्वयक डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शुभम लोशाली, अनिकेत जैन, नितिन और करणप्रीत सहित छात्र प्रबंधकों की टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0एफआईआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 5 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 4 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

  • By Tanuja
  • July 27, 2026
  • 7 views
बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा