ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 24-घंटे के नेशनल हैकथॉन “वॉच द कोड” का भव्य आगाज

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी परिसर में आज परिसर के टेक गीक क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 24-घंटे के हैकथॉन “वॉच द कोड” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस तकनीकी महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में एरीज (ARIES) के निदेशक डॉ. मनीष नाजा और विशिष्ट अतिथि के रूप में एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मनीष नाजा ने कहा:”आज के युग में डेटा और कोडिंग ही नवाचार की नींव हैं। इस तरह के आयोजन युवाओं में न केवल तकनीकी कौशल विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का समाधान खोजने के लिए भी प्रेरित करते हैं। ग्राफिक एरा का यह प्रयास सराहनीय है।” विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहित जोशी ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए आधुनिक तकनीक और शोध के महत्व पर प्रकाश डाला।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा:”एरीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिकों की उपस्थिति हमारे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारा उद्देश्य छात्रों को उद्योग और शोध जगत के दिग्गजों से जोड़ना है। ‘वॉच द कोड’ के माध्यम से हम भविष्य के सॉफ्टवेयर लीडर्स तैयार कर रहे हैं।

“देशभर से उमड़ा युवा प्रतिभाओं का हुजूमइस हैकथॉन में देश के 25 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्र अपनी तकनीकी मेधा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। अगले 24 घंटों तक यह युवा निरंतर कोडिंग और नवाचार के माध्यम से जटिल समस्याओं के समाधान विकसित करेंगे।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारप्रतियोगिता को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए विजेताओं के लिए ₹1 लाख की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। इसके अतिरिक्त, सफल प्रतिभागियों को एडवांस्ड कोर्स सब्सक्रिप्शन और फ्री डोमेन होस्टिंग जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक व तकनीकी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल (Judges) के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिनमें शामिल हैं:अविक अगरवाला: टीसीएस (TCS) में डेटा इंजीनियर, अंतरराष्ट्रीय पेटेंट धारक एवं विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता।

देवेश तुलस्यान: टीसीएस (TCS) में फुल स्टैक एआई और क्लाउड इंजीनियर एवं स्वर्ण पदक विजेता।विनय चंदोला: अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (SDE) एवं एसीएम (ACM) लीडरशिप पदों पर कार्यरत।जबकि विभा चंदोला, अंकुल कुमार, प्रियांशु कुमार, मयंक कुमार, मनीष चंद्र पनेरू और लक्ष्यजीत जलाल मेंटर्स के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन फैकल्टी समन्वयक डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया द्वारा किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शुभम लोशाली, अनिकेत जैन, नितिन और करणप्रीत सहित छात्र प्रबंधकों की टीम का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का समापन कल, 19 अप्रैल को होगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन