कालाढुंगी दुग्ध केंद्र में मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, दुग्ध उत्पादकों में दिखा उत्साह

कालाढुंगी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अवशीतन दुग्ध केंद्र कालाढुंगी में समाज कल्याण मंत्री खजान दास के आगमन पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने मंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक भी केंद्र पर एकत्रित हुए। इस दौरान पूरे परिसर में जोरदार नारेबाजी और तालियों से भव्य स्वागत किया गया। जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो उठा। उपस्थित दुग्ध उत्पादकों के चेहरे पर खुशी और उम्मीद साफ झलक रही थी।

भव्य स्वागत के दौरान समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व डायरेक्टर शेखर चंद्र जोशी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, मीना रौतेला,बलवंत सिंह भगत, हेमंत पाल, विपिन तिवाड़ी, भगवान सिंह कुमटिया समेत दुग्ध उत्पादक, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन