अवैध नशीली दवाइयों के खिलाफ आईजी कुमाऊं की बड़ी कार्रवाई, SOTF व औषधि विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमायूँ परिक्षेत्र एवं औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15.04.2026 की देर रात्रि को कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल क्षेत्र में एक प्रभावी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान हल्द्वानी, बनभूलपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर से संचालक हिमांशु वार्ष्णेय पुत्र उपकर वार्ष्णेय निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड, हल्द्वानी के कब्जे से अवैध नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें—20 Buprenorphine IP इंजेक्शन113 Tramadol कैप्सूल360 Alprazolam टैबलेटशामिल हैं।

उक्त प्रकरण में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ड्रग एक्ट के नियम 65 के उल्लंघन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

इस कार्रवाई के पश्चात स्थानीय जनता द्वारा कुमायूँ पुलिस एवं संबंधित विभाग की सराहना की गई तथा इसे नशे के विरुद्ध एक सशक्त एवं सराहनीय पहल बताया गया।

कुमायूँ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपदों में नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन