नैनीताल। विगत दिनों उच्च न्यायालय नैनीताल में धमकी भरा ई मेल प्राप्त होने के उपरांत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, तथा पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है।
आज दिनांक 24.02.2026 को BDS टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत माननीय उच्च न्यायालय परिसर की चेकिंग की गई।
परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखे हुए प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है।









