25 फरवरी को नैनीताल जिले में हो रहा है विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन

नैनीताल। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन 25 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सेमिनार हॉल, डीएसबी परिसर, नैनीताल में किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल डोल्वी तेवतिया ने अवगत कराया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्‌देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

इस वर्ष युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा (01 सितंबर 2025 तक) भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि को सीधे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सहभागिता कर सकते हैं।विकसित भारत युवा संसद 2026 युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद करने तथा नेतृत्व एवं वक्तृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस जिला स्तरीय आयोजन में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। इसके पश्चात प्रत्येक राज्य से 3 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा।राष्ट्रीय स्तर का विकसित भारत युवा संसद 2026 संसद, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जो चयनित युवाओं के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर होगा। यह कार्यक्रम “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवाओं की भूमिका को सुदृढ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने भाग लेने के इच्छुक सभी युवाओं से अनुरोध कर अपील की है कि वे 25 फरवरी 2026 को एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र की फोटोप्रति साथ लाकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन