संघर्ष से सफलता तक : महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के धारी विकासखंड क्षेत्र के निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने यह साबित कर दिया कि यदि सही समय पर सरकारी योजनाओं का सहयोग और मेहनत का जज़्बा मिल जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, की ग्राम भटेलिया शाखा से 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मोबाइल रिपेयरिंग के व्यवसाय को अपने आत्मनिर्भर भविष्य का माध्यम बनाया।

शुरुआत में आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सक्रिय पहल से उनका ऋण स्वीकृत हुआ। बैंक से सहयोग मिलने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान स्थापित की।

आज उनका व्यवसाय न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि वे अपने इस उद्यम से दो अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में उनका व्यवसाय लगभग 4 लाख रुपये के टर्नओवर तक पहुंच चुका है और उन्हें प्रतिमाह 15-20 हजार रुपये तक की नियमित आय हो रही है।

यह कहानी केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की भी सफलता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी क्रियान्वयन ने हजारों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

महेंद्र बिष्ट आज अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर और निरंतर मेहनत से कोई भी युवा आत्मनिर्भर बन सकता है।

यह है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की असली तस्वीर — जहां सरकार का सहयोग और युवा शक्ति मिलकर नई सफलता की कहानी लिख रहे हैं।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views