कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस बेरियरों व चौकी क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष सघन चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 12/13-02-2026 की देर रात्रि पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न नाकों, पुलिस बैरियरों एवं चौकी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा स्वयं वाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। नाकों एवं बैरियरों पर आगन्तुकों/वाहनों की आवाजाही से संबंधित रजिस्टरों का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रविष्टियों के संधारण में कई खामियां पाई गई। इस पर संबंधित थाना प्रभारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि समस्त रजिस्टर तत्काल प्रभाव से अध्यावधित कर पूर्ण विवरण सहित एक दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थापित सीसीटीवी कैमरे खराब अवस्था में थे, जिनकी सूचना न तो चौकी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी को दी गई और न ही सर्किल अधिकारी को अवगत कराया गया। इस गंभीर लापरवाही पर आईजी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि निगरानी तंत्र में किसी भी प्रकार की ढिलाई अस्वीकार्य है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तत्काल सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

इसके अतिरिक्त गश्त पर तैनात कर्मचारियों के पास बीट बुक / ई-बीट बुक तथा वायरलेस सेट उपलब्ध नहीं पाए गए, जिस पर आईजी महोदया ने घोर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—प्रत्येक गश्ती कर्मचारी के पास बीट बुक अथवा ई-बीट बुक अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो।

बीट बुक / ई-बीट बुक में क्षेत्र में किए गए सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एवं आगन्तुकों का पूर्ण विवरण नियमित रूप से अंकित किया जाए।

गश्ती ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क एवं सूचना संप्रेषण सुनिश्चित किया जाए। आईजी कुमायूँ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाके, बैरियर, सीसीटीवी निगरानी एवं बीट प्रणाली पुलिसिंग की आधारभूत और अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। इनमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कुमाऊं पुलिस परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सतर्कता, जवाबदेही एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चैकिंग के दौरान आई0जी0 कुमाऊं द्वारा कई ओवरलोड वाहनों को सीज करवाया गया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश