ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय हल्द्वानी में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर, हल्द्वानी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस सामाजिक पहल का संचालन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल द्वारा किया गया।रक्तदान शिविर में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल तथा एल.टी. बालकृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को दोनों स्वास्थ्य संस्थानों को समर्पित किया गया, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।

रक्तदान से पूर्व सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमारे विद्यार्थी और शिक्षक जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस शिविर में सहभागी बने हैं, वह विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सा टीम एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया।

यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश