हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर रोकथाम लगाने हेतु अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में दिनांक 12.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चार धाम मंदिर मुखानी के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 106 पाउच (35.50 लीटर) कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में कोतवाली मुखानी में FIR N0-12/26 धारा 60(1) Ex Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
नाम पता अभियुक्त-
बलकार सिंह पुत्र स्वर्गीय माला सिंह निवासी मोहाली जंगल भजुवा नगला थाना केलाखेड़ा जिला उधम सिंह नगर उम्र 40 वर्ष,
बरामदगी- 106 पाउच (35.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम-
1- उ0 नि0 नरेंद्र कुमार
2- हे0 का0 नारायण सिंह
3- का0 पूरन सिंह





