हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा दो अलग–अलग मामलों में 02 शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से कुल 194 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
हल्दूचौड़ क्षेत्र में गश्त/ चैकिंग के दौरान साहिल भानु सागर पुत्र रामअवतार सागर निवासी वार्ड नंबर 01 नई बस्ती कोतवाली लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष को हल्दूचौड गौला गेट के पास 94 पाउच कच्ची शराब बरामद होने पर उक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआं में एफ0आई0आर0 नंबर सं–24/26 बनाम साहिल पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
देवरामपुर गौला गेट तिराहा के पास हल्दूचौड़ लालकुआं क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 100 पाउच कच्ची शराब के भरा कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी विक्रम सिंह बुगला उर्फ बल्ली निवासी इन्द्रानगर 1 बिन्दुखत्ता लालकुआं की पहचान कर उक्त के विरूद्ध एफआईआर नं0 – 25/26 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2- कानि0 117 कुवेर राणा
3-कानि0 160 मनीष कुमार
4-कानि0570 गुरमेज सिंह





