24 घंटे में 85000 रुपये गिरा चांदी का भाव, सोना में भी काफी उछाल के बाद आई गिरावट

दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 34,293 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी गिरकर 3,65,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जहां से एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली।

वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

जनवरी में अब तक सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो लगातार छठे महीने तेजी की ओर इशारा करती है। यह जनवरी 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें इस महीने करीब 62% तक उछल चुकी हैं, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर संकेत करती हैं।

शुक्रवार को सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई के करीब बने रहे, हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले कॉमेक्स और MCX पर हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना घटकर 5,412.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 5,500 डॉलर के करीब था। इससे पहले सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। चांदी की कीमतें भी मामूली नरमी के साथ 117.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं, जबकि इससे पहले यह 119 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छू चुकी थीं।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण