सीएम धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंचीधाम बाईपास सड़क का किया स्थलीय निरीक्षण

भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम–रातीघाट) सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग में किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करोरी के दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालु यहां वर्ष भर आते जाते हैं आने वाले श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो, साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इस लिए इस बाईपास का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से विश्व प्रसिद्ध श्रीकैंचीधाम में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भवाली सेनीटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर हॉटमिक्स भी कर लिया गया है, उक्त कार्य हेतु 12 करोड़ रुपये विभाग को प्राप्त हुए थे, कार्य पूर्ण हो गया है।

शेष 10.15 किलोमीटर मार्ग में पहाड़ कटिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 6 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त हुई जिससे पहाड़ कटिंग का कार्य
पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में 9 करोड़ 81 लाख रूपये की धनराशि से इस भाग में कलमठ निर्माण व सुरक्षा दीवारों का निर्माण एवं अन्य कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही इस बाईपास को रातिघाट स्थित अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने हेतु 74.15 किलोमीटर स्पान का मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है इस हेतु शासन से 9 करोड़ 63 रुपये की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल का निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को तेजी से करते हुए आगामी यात्रा सीजन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, इस हेतु यातायात सुविधा भी महत्वपूर्ण है, ताकि पहाड़ को जाने वाले यात्री इस मार्ग से होते हुए आसानी से जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाऐं मोहैय्या कराना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से कैंचीधाम में लगने वाले जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी, साथ ही पहाड़ी जिलों को जाने वाले वाहनों हेतु यह वैकल्पिक मार्ग लाभप्रद होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने 9 करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि से नव निर्मित सैनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बायपास सड़क निर्माण कार्य इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त बाईपास के निर्माण से भवाली बाजार में लगने वाले जाम से निजाद मिलेगी, वहीं पर्यटन सीजन में पर्यटकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों से भी वार्ता की तथा उनके हाल जाने।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देखने हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों से भी वार्ता की। पर्यटकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी वार्ता करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत सुंदर मनमोहक है, यहां उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं हुई है, वह यहॉ लागातार आते रहेंगे।

इस दौरान माननीय दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल व कैंचीधाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

भवाली। नैनीताल के सांसद व उधमसिंहनगर के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल जिसकी लागत, लगभग 546.75 लाख रुपये है इसके साथ ही…

भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर जुर्माना व 7 मकान मालिकों का हुआ चालान

भवाली। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश